साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
01-Feb-2025 07:39 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से तुवर में लिवाल कमजोर
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह भी तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रह। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक का दबाव बना रहने व मौसम फसल के अनुकूल होने के कारण तुवर के उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। स्टॉकिस्टों और मिलर्स की लिवाली शांत रहने से बाजार में सुस्ती आ रही। तुअर (अरहर): 2024 में आयात 3.46 लाख टन बढ़कर 12.33 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है जो (पिछले गत वर्ष: 8.87 लाख टन)था। मांग का अभाव बना रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6450/6500 रुपए ,गजरी 6250/6300 रुपए मलावी 6250/6300 रुपए डोडोमो 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इस प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी के साथ सप्ताहंत में भाव 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 30 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 780 डॉलर प्रति रह गयी।
दिल्ली
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए प्रति व देसी तुवर में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में लेमन 7250 रुपए व देसी 7600/7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7550 रुपए अकोला 7350/7550 रुपए नागपुर 7500/7600 रुपए लातूर 7400/7550 रुपए व दुधनी 6800/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/8126 रुपए रायचूर 6940/7529 रुपए यादगीर 7000/7741 रुपए व तालिकोट 6500/7659 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
सुस्त मांग के चलते मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7500 रुपए जबलपुर 5500/7480 रुपए पिपरिया 6000/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली लिवाली सुस्त बनी रहने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी इस साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11450/12500 रुपए, कटनी फटका 10750/11150 रुपए, अकोला 11100/12100 रुपए,लातूर फटका 11500/11700 रुपए, गुलबर्गा फटका 11000/11800 रुपए व कानपुर फटका 11300/11700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
