साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
15-Mar-2025 08:36 PM
लिवाली कमजोर बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट
मुम्बई। उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में उठाव कमजोर बना रहने व उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने से स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी हुई है जिस कारण बढ़ती कीमतों पर दबाव देखा जा रहा। उत्पादक मंडियों में तुवर के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ जाने से सरकारी खरीद बढ़ी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक ,गुजरात ,आंध्र प्रदेश ,महाराष्ट्र एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में 11 मार्च तक तुवर की सरकारी खरीद 1.31 लाख टन हो गयी। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7200/7250 रुपए ,गजरी 6900/6950 रुपए मलावी 6800/6900 रुपए डोडोमो 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यात मांग सुस्त होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 800 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7350 रुपए व देसी 7500/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7250 रुपए अकोला 7200/7400 रुपए नागपुर 7300/7350 रुपए लातूर 7300/7400 रुपए व दुधनी 6800/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
उपलब्धता बनी रहने व बिकवाली का दबाव बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7600 रुपए रायचूर 6722/7157 रुपए यादगीर 6869/7421 रुपए व तालिकोट 6500/7209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7100/7300 रुपए जबलपुर 5000/7000 रुपए पिपरिया 6000/7150 रुपए व करेली 5850/6701 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7450/7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10850/11500 रुपए, कटनी फटका 10350/10800 रुपए, अकोला 10400/11600 रुपए,लातूर फटका 11100/11300 रुपए, गुलबर्गा फटका 10700/11300 रुपए व कानपुर फटका 10800/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
