साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
26-Apr-2025 08:37 PM
लिवाली कमजोर बनी रहने से तुवर में गिरावट जारी
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में मंदी का रुख रहा।
तुवर दाल में उठाव न होने के कारण स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में गिरावट जारी है। पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव लेमन 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6750 रुपए ,गजरी 6500/6550 रुपए मलावी 6400/6450 रुपए डोडोमो 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 805 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7100 रुपए व देसी 7300/7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7150 रुपए अकोला 7150/7350 रुपए नागपुर 7400 रुपए व दुधनी 6500/7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/7200 रुपए रायचूर 6333/7109 रुपए यादगीर 6728/7099 रुपए व तालिकोट 6000/7209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7050/7150 रुपए जबलपुर 5000/76800 रुपए पिपरिया 5500/6900 रुपए व करेली 5700/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10550/10850 रुपए, कटनी फटका 10250/10600 रुपए, अकोला 10100/11300 रुपए,लातूर फटका 10800/11000 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10500 रुपए व कानपुर फटका 10500/10900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
