साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

28-Jun-2025 08:21 PM

ग्राहकी कमजोर पड़ने से तुवर की कीमतों में गिरावट

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि ग्राहकी में सुस्ती के कारण कीमतों को कोई ठोस समर्थन नहीं मिल सका। दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की ओर से लिवाली सीमित रही, जिससे बाजार पर मंदी का असर बना रहा। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, थोक मांग में कोई खास तेजी नहीं देखी जा रही है, जिसके चलते तुवर की कीमतों में निकट भविष्य में किसी ठोस सुधार की संभावना भी कमजोर नजर आ रही है। आयातित माल की लगातार आवक और घरेलू ग्राहकी में सुस्ती के कारण तुवर बाजार फिलहाल दबाव में बना रह सकता है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग कमजोर रहने के चलते चेन्नई में तुवर लेमन की कीमत इस सप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 6150/6200 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6000 रुपए गजरी 5750/5800 रुपए मटवारा 5700/5750 रुपए मलावी 5600 रुपए व सूडान 6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने  से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी  और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 710 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त  पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 125 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6675 रुपए व देसी 6850/6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र 
बिकवाली  बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी  गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 5800/6800 रुपए अकोला 6950 रुपए नागपुर 6900 रुपए व दुधनी 6300/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।   
कर्नाटक   
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की  मंदी  दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/6919 रुपए रायचूर 5998/6561 रुपए बीदर 5600/6839 रुपए यादगीर 6055/6689 रुपए व तालिकोट 5000/6509 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6800/7000 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5200/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट  के असर व लिवाली कमजोर पड़ने  से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9925/10325  रुपए, कटनी फटका 9200/9750 रुपए, अकोला 9400/10800 रुपए,लातूर फटका 10300/10500 रुपए, गुलबर्गा फटका 9600/10400 रुपए व कानपुर फटका 10700/10800  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।