साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
20-Sep-2025 09:12 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से तुवर में एकतरफा गिरावट जारी
मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख बना रहा। बाजार में उपभोक्ता मांग नीरस बनी हुई है, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली भी सीमित रह गई है। तुवर दाल में अपेक्षित उठाव न होने के कारण मिलें भारी खरीदारी से फिलहाल बच रही हैं। इधर, अफ्रीका और बर्मा से सस्ते तुवर का आयात लगातार बढ़ रहा है, जिसने घरेलू कीमतों पर और दबाव बना दिया है। आयातित तुवर की कम कीमतों के चलते घरेलू तुवर की मांग कमजोर हो गई है। जब तक घरेलू मांग में सुधार नहीं आता और आयात की रफ्तार धीमी नहीं होती, तब तक तुवर की कीमतों में किसी ठोस मजबूती की संभावना नजर नहीं आ रही है।आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5300/5350 रुपए गजरी 5100/5150 रुपए मटवारा 5000/5050 रुपए मलावी 4800 रुपए व सूडान 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5975/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यात मांग कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 685 डॉलर प्रति टन रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5/10 डॉलर प्रति टन की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 550 डॉलर मटवारा 530 डॉलर अरुषा 550 डॉलर व गजरी 535 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रह गयी।
दिल्ली
मांग सुस्त बनी रहने व पोर्ट की गिरावट के असर से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6450 रुपए व देसी 6550/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6000/6700 रुपए अकोला 6550/6700 रुपए लातूर 6500/6575 रुपए नागपुर 6650/6675 रुपए व हिंगणघाट 6000/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6800 रुपए रायचूर 6159/6520 रुपए बीदर 6476/6821 रुपए यादगीर 4651/6219 रुपए व तालिकोट 5157/6301रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिराव के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6400/6700 रुपए जबलपुर 5700/5900 रुपए पिपरिया 5000/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9375/9850 रुपए, कटनी फटका 8750/9150 रुपए, अकोला 8800/10000 रुपए,लातूर फटका 9800/10000 रुपए, गुलबर्गा फटका 9300/10300 रुपए व कानपुर फटका 9300/9400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
