साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
04-Oct-2025 08:19 PM
त्यौहारी मांग निकलने से तुवर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख बना रहा। हालिया गिरावट के बाद घटे भावों पर बिकवाली सुस्त पड़ी, वहीं मांग में मजबूती बनी रहने से बाजार को समर्थन मिला। कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रमुख तुवर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते आगामी सीजन में तुवर के उत्पादन में उल्लेखनीय कमी आने की आशंका जताई जा रही है। मंडियों में इस समय तुवर की आवक बेहद सीमित बनी हुई है। ऐसे में दाल मिलर्स और स्टॉकिस्टों की ओर से लिवाली में तेजी देखी जा रही है। बाजार में तुवर की उपलब्धता घटने और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। मांग में सुधार होने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधारदेखा गया और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5300/5350 रुपए गजरी 5150/5200 रुपए मटवारा 5000/5050 रुपए मलावी 4900/4950 रुपए व सूडान 6300/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यायको की बिकवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 22 डॉलर प्रति टन की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 695 डॉलर प्रति टन हो गयी। इसी प्रकार अफ्रीकन तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 15/20 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 575 डॉलर मटवारा 530 डॉलर अरुषा 580 डॉलर व गजरी 560 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6650 रुपए व देसी 6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6000/6750 रुपए अकोला 6675/6875 रुपए लातूर 6700/6850 रुपए नागपुर 6825/6850 रुपए व हिंगणघाट 6100/6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7050 रुपए रायचूर 4987/6409 रुपए बीदर 5689/6418 रुपए यादगीर 5911/6500 रुपए व तालिकोट 6029/6339 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6850/7150 रुपए जबलपुर 5200/6000 रुपए पिपरिया 5000/6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6900/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व त्यौहारी मांग निकलने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9525/9950 रुपए, कटनी फटका 8900/9300 रुपए, अकोला 9000/10300 रुपए,लातूर फटका 9900/10100 रुपए, गुलबर्गा फटका 9300/10300 रुपए व कानपुर फटका 9400/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
