साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
15-Nov-2025 07:46 PM
कमजोर ग्राहकी से तुवर की कीमतों पर दबाव
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा। ग्राहकी का अभाव बना रहने और उपभोक्ता मांग कमजोर होने से तुवर के भाव पर लगातार दबाव देखा गया।तुवर दाल में उठाव सीमित रहने के कारण दाल मिलर्स की लिवाली भी शांत रही, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना रहा।कारोबारियों का कहना है कि मांग में सुधार आने पर ही तुवर की कीमतों में स्थिरता या तेजी की उम्मीद बन सकती है। फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और निकट अवधि में बड़े सुधार की संभावना कम दिखाई दे रही है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवालीसुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5500/5550 रुपए गजरी 5200/5250 रुपए मटवारा 5200/5250 रुपए मलावी 4900/4950 रुपए व सूडान 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
आयातित
निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 725 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग ठंडी पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6950 रुपए व देसी 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली का दबाव बना रहने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/7000 रुपए अकोला 7050/7100 रुपए लातूर 6800 रुपए नागपुर 7100 रुपए हिंगणघाट 6000/7100 रुपए व अहमदनगर 6900/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7100 रुपए रायचूर 5769/6339 रुपए बीदर 5931/6631 रुपए व तालिकोट 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सिमित बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7200/7500 रुपए जबलपुर 5000/6300 रुपए पिपरिया 4800/6375 रुपए व करेली 5700/5970 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7150/7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10050/10600 रुपए, कटनी फटका 9600/9800 रुपए, अकोला 9800/10700 रुपए,लातूर फटका 10500/10700 रुपए, गुलबर्गा फटका 10200/10700 रुपए व कानपुर फटका 9600/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
