साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
10-Jan-2026 08:51 PM
आवक का दबाव बढ़ने से तुवर की कीमतों में नरमी
मुम्बई। बढ़े हुए भावों पर बिकवाली का दबाव बढ़ने तथा बाजार में मांग सीमित बनी रहने के कारण इस साप्ताह तुवर (अरहर) की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया। ऊंचे दाम मिलने पर किसानों और व्यापारियों की ओर से बिकवाली में तेजी आई, जबकि दाल मिलर्स की खरीद जरूरत भर तक ही सीमित रही, जिससे मांग-आपूर्ति का संतुलन कीमतों के प्रतिकूल चला गया। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक का दबाव बढ़ने से बाजार में उपलब्धता में सुधार हुआ। लगातार बढ़ती आवक के कारण पहले से बढ़े हुए भावों पर दबाव बना और कीमतें टिक नहीं पाईं। नई फसल की आवक बढ़ने तथा स्टॉक से माल निकलने के चलते मंडियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी, जिससे भावों में नरमी देखने को मिली। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सिमित बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5800/5850 रुपए गजरी 5700/5750 रुपए मटवारा 5550/5600 रुपए मलावी 5100/5150 रुपए व सूडान 7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
आयातित
निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 25 डॉलर प्रति टन का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 810 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7250 रुपए व देसी 7450/7550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक का दबाव बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 75/150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 6300/7500 रुपये,अकोला 7000/7500 रुपये, लातूर में 7300/7400 रुपये, नागपुर में 7500 रुपये, हिंगणघाट में 6400/6700 रुपये तथा अहमदनगर में 7000/7200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7200/8100 रुपए रायचूर 7200/7300 रुपए बीदर 7000/7700 रुपए व तालिकोट 7151/7669 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7300/7450 रुपए जबलपुर 5000/6850 रुपए पिपरिया 5500/7000रुपए व करेली 3000/6801 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7400/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्तहांत में भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/२०० रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10350/11000 रुपए, कटनी फटका 10050/10250 रुपए, अकोला 10200/10९00 रुपए,लातूर फटका 11000/11200 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10700 रुपए व कानपुर फटका 9800/9850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
