साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
24-Aug-2024 05:55 PM
मांग नीरस बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट जारी
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व नीरस मांग के चलते इस साप्ताह भी तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में मांग सुस्त पड़ने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत रही जिस कारण कीमतों पर दबाव बना रहा। आयातकों की बिकवाली का बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 9750/9850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकारअफ्रीकन तुवर में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 9300/9400 रुपए ,गजरी 9100/9200 रुपए मलावी 9000 रुपए व सूडान 10650/10700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह बर्मा तुवर में 55 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 1165 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 350 रुपए व देसी तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयीं और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10350 रुपए महाराष्ट्र लाइन 10650 रुपए व कर्नाटक लाइन 10850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 400/600 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 10700/11200 रुपए अकोला 10900/10950 रुपए नागपुर 11000/11200 रुपए हिंगणघाट 9700/10700 रुपए व अहमदनगर 10450/10650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 10000/11103 रुपए यादगीर 9999/10399 रुपए व तालिकोट 9209/10600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11200/11300 रुपए जबलपुर 8000/10100 रुपए पिपरिया 8000/10500 रुपए व करेली 8800/9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर में 400 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 11100/11400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 600 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और भाव सप्ताहंत में 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व ग्राहकी शांत बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15600/16150 रुपए, कटनी फटका 14850/15050 रुपए, अकोला 14900/16200 रुपए,लातूर फटका 16000/16200 रुपए, गुलबर्गा फटका 15000/15600 रुपए व कानपुर फटका 15000/15400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
