साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
31-Aug-2024 06:49 PM
लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 10175/10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मुंबई सूडान तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 10950/11000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 9300/9400 रुपए ,गजरी 9100/9200 रुपए मलावी 8800/8900 रुपए व डोडोमो 9400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।
बर्मा
निर्यात मांग बेहतर होने से इस साप्ताह बर्मा तुवर में 60 डॉलर प्रति टन की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 1225 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 350 रुपए व देसी तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी देखी गयीं और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10700 रुपए महाराष्ट्र लाइन 10900 रुपए व कर्नाटक लाइन 11000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
ग्राहकी बेहतर होने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 250/450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 10700/11450 रुपए अकोला 11300 रुपए नागपुर 11450/11500 रुपए हिंगणघाट 9800/11000 रुपए व अहमदनगर 10400/10600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल का तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11000/11550 रुपए यादगीर 9999/10399 रुपए व तालिकोट 10225/10502 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
छिट पुट लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11300/11400 रुपए जबलपुर 8000/10600 रुपए पिपरिया 8500/10600 रुपए व करेली 8551/10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर में 400 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 11100/11400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 600 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और भाव सप्ताहंत में 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के सपोर्ट व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15500/16100 रुपए, कटनी फटका 14900/15100 रुपए, अकोला 15000/16400 रुपए,लातूर फटका 16200/16400 रुपए, गुलबर्गा फटका 15500/16000 रुपए व कानपुर फटका 15200/15600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
