साप्ताहिक समीक्षा- धान-चावल
12-Jul-2025 07:53 PM
धान में सीमित कारोबार / चावल में मिश्रित रुख
नई दिल्ली। उत्तरी भारत में रबी एवं जायद सीजन के धान का उत्पादन बहुत कम होता है मगर पूर्वी एवं दक्षिणी प्रांतों में इसकी अच्छी खेती होती है। खरीफ कालीन धान की रोपाई जोर-शोर से जारी है और इसका उत्पादन क्षेत्र गत वर्ष से आगे चल रहा है। प्रमुख उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण मंडियों में गैर बासमती (सामान्य) धान की आवक नगण्य हो रही है मगर बसंती धान का कारोबार सामान्य ढंग से चल रहा है।
मांग
5-11 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान मिलर्स / प्रोसेसर्स एवं निर्यातकों की मांग मजबूत नहीं होने से धान का कारोबार सुस्त रहा और कीमतों में मामूली तेजी-मंदी देखी गई।
दिल्ली
दिल्ली की नरेला मंडी में सीमित कारोबार के बीच 1509 हैण्ड धान का भाव 20 रुपए सुधरकर 3000 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1718 का दाम 38 रुपए बढ़कर 3500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। मंडी में धान की दैनिक आवक 1200 से 3000 बोरी के बीच रही। छत्तीसगढ़ के भाटापाड़ा में 3000 बोरी धान की दैनिक आपूर्ति हुई मगर कीमतों में स्थिरता रही। इसी तरह राजिम मंडी में धान की आवक बढ़ते हुए 9000 बोरी तक पहुंची लेकिन कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं रही।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के जहांगीराबाद, शाहजहांपुर तथा डिबाई में बासमती धान की थोड़ी बहुत आवक हुई मगर इसके भाव में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन राजस्थान की बूंदी मंडी में 500-900 बोरी के बीच औसत आपूर्ति होने तथा खरीदारों की अच्छी मांग रहने से बासमती तथा सुगंधा धान के मूल्य में 125-250 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा दर्ज किया गया। कोटा में 600-1000 बोरी धान की दैनिक आवक हुई और कीमतों में काफी हद तक स्थिरता बनी रही।
चावल
जहां तक चावल का सवाल है तो इसमें भी उत्साहवर्धक कारोबार नहीं हुआ और अनेक मंडियों में दाम भी पुराने स्तर पर ही स्थिर रहा। उत्तराखंड की नगर मंडी में चावल के दाम में मिश्रित रुख देखा गया। वहां देहरादूनी बासमती चावल का भाव 500 रुपए तथा 1121 स्टीम चावल का दाम 100 रुपए प्रति क्विंटल घट गया मगर 1121 सेला चावल का मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल, 1509 सेला का 100 रुपए प्रति क्विंटल घट गया मगर 1121 सेला चावल की मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल, 1509 सेला का 100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1509 स्टीम चावल का भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गया।
राजस्थान
बूंदी में 1718 सेला चावल 100 रुपए प्रति क्विंटल घट गया मगर 1121 सेला चावल का मूल्य 200 रुपए प्रति क्विंटल, 1509 सेला का 100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1509 स्टीम चावल का भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गया। बूंदी में 1718 सेला चावल 100 रुपए की वृद्धि के साथ 6500/6550 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा।
हरियाणा
हरियाणा की करनाल मंडी में चावल का सीमित कारोबार हुआ और इसलिए कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। दिल्ली के नया बाजार में मांग कमजोर रही जिससे कुछ किस्मों के चावल के दाम में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई।
