साप्ताहिक समीक्षा- उड़द

14-Sep-2024 07:45 PM

मांग सुस्त बनी रहने से उडद में लिवाल कमजोर                                                    

चेन्नई। उत्पादक मंडियों में उड़द की उपलब्धता बढ़ने व नये माल में नमी की मात्रा अधिक होने से लिवाली कमजोर बनी हुई है जिस कारण चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने से उड़द में दाल मिलों की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण उड़द की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8250 रुपए व एसक्यू 8950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 8450 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

बर्मा 

निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर व एसक्यू में भी 5 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 970 डॉलर व एसक्यू 1065 डॉलर प्रति रह गयी। 

दिल्ली 

पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की मांग शांत पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 125 रुपए व एसक्यू में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9350 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में नए उड़द की छिट पुट आवक शुरू हो चुकी है। फ़िलहाल मंडियों में हल्के भारी माल की आवक हो रही है। लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/7500 रुपए गंजबासोदा 6000/8500 रुपए जबलपुर 7000/8550 रुपए करेली 7350/8000 रुपए दमोह 6000/7300 रुपए व इंदौर 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    

महाराष्ट्र 

उत्पादक मंडियों में नयी उड़द की आवक का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से  महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 8700 रुपए लातूर 7000/8425 रुपए सोलापुर 7200/8300 रुपए दुधनी 7200/8400 रुपए व अहमदनगर 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

अन्य  

मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 150 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9100 रुपए व विजयवाड़ा 8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर उड़द भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति घटकर  सप्ताहांत में 9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

उड़द दाल 

ग्राहकी कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10600/11500 रुपए भाटापारा 10800/10900 रुपए जलगांव 11700 रुपए मेरठ 10000/10300 रुपए व इंदौर 10500/13000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।