साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

07-Dec-2024 08:12 PM

मांग कमजोर बनी रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट  

चेन्नई। बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल व उड़द गोटा में मांग न निकलने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग सुस्त बनी रहने से चेन्नई में उड़द की कीमतें इस साप्ताह 100/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8000 रुपए और एसक्यू 8950 रुपए प्रति क्विंटल रह गईं। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव 8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यात मांग में कमजोरी के कारण बर्मा उड़द के भाव में भी गिरावट आई। एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की कमी आई, जिससे सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 920 डॉलर प्रति टन और एसक्यू का भाव 1015 डॉलर प्रति टन रह गया।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट की गिरावट का असर और दाल मिलर्स की लिवाली में कमजोरी के कारण दिल्ली में उड़द की कीमतें 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के बाद, दिल्ली में एफएक्यू 8400 रुपए और एसक्यू 9450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने और लिवाली कमजोर रहने से मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई और भाव सप्ताहांत में  अशोकनगर में 5000/7300 रुपए, जबलपुर में 5500/8000 रुपए, करेली में 4475/7400 रुपए, दमोह में 5200/7200 रुपए और इंदौर में 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी आई। इस मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 8450 रुपए, लातूर में 6000/8400 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपए, दुधनी में 5500/8000 रुपए और अहमदनगर में 5400/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य बाजार
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का  सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8450 रुपए और विजयवाड़ा में 8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उड़द दाल
लिवाली की सुस्ती के कारण उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आई। इस नरमी के बाद, दिल्ली में उड़द दाल के भाव 10750/11950 रुपए, भाटापारा में 10800/10900 रुपए, जलगांव में 114 00 रुपए, मेरठ में 9300/9700 रुपए और इंदौर में 10000/11700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।