साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
01-Feb-2025 07:50 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से उड़द किन कीमतों में गिरावट
चेन्नई। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में उड़द की आवक इस समय काफी कम। अगले कुछ महीनों तक नई फसल की संभावना नहीं। जिससे बाज़ारों में उड़द की आपूर्ति घट रही है। इन सभी कारणों को देखते हुए आगे उड़द की कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है। म्यांमार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 15 लाख टन दलहनों का निर्यात किया गया। म्यांमार मुख्य रूप से उड़द, मूंग और तूर का निर्यात करता है। इनमें से उड़द और तूर का मुख्य बाजार भारत है। उड़द: आयात 1.67 लाख टन बढ़कर 7.65 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है जो (गत वर्ष: 5.98 लाख टन) था। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मिलर्स की मांग शांत पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7100 रुपए एसक्यू 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने पड़ने व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरवाट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 800 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 895 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7550 रुपए और एसक्यू 8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर में 5500/7000 रुपए, जबलपुर में 5000/7400 रुपए, ,दमोह में 5000/7000 रुपए और इंदौर में 700/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7७०० रुपए, लातूर में 5000/7200 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपएअ व अहमदनगर 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7750/7850 रुपए व विजयवाड़ा में 7800/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
कमजोर मांग के चलते इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9950/11150 रुपए, भाटापारा में 10200/10300 रुपए, जलगांव में 10300 रुपए, मेरठ में 8800/9300 रुपए और इंदौर में 11300/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
