साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
26-Apr-2025 08:43 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से उड़द की कीमतों में एकतरफा गिरावट
चेन्नई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी उड़द की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी ।
उड़द दाल व उड़द गोटा में मांग सुस्त बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण बढ़ती कीमतों समर्थन नहीं मिल रहा है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7000 रुपए एसक्यू 7525 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 15 डॉलर और एसक्यू में भी 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 805 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 885 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 75/125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7400 रुपए और एसक्यू 7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 4000/7300 रुपए,टीकमगढ़ 5000/6300 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7250 रुपए, लातूर में 5800/6900 रुपए, जलगांव 7100/7550 रुपए बार्शी 5800/6900 रुपए व अहमदनगर 5000/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व सुस्त मांग के चलते जयपुर उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7100/7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7301 रुपए व विजयवाड़ा में 7100/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9150/10900 रुपए, भाटापारा में 9800 रुपए, जलगांव में 10100 रुपए, मेरठ में 8200/8900 रुपए और इंदौर में 9400/12600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
