साप्ताहिक समीक्षा- उड़द

24-Aug-2024 06:20 PM

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट                                                

चेन्नई। ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल में मांग न के समान बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स मांग एकदम शांत बनी हुई है। जिस कारण उड़द की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियो में नये उड़द की आवक बढ़ना शुरू हो चुकी है।आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 75/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8150 रुपए व एसक्यू 8700 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

बर्मा 

निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने  पड़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 35 डॉलर व एसक्यू में 35 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 925 डॉलर व एसक्यू 1015 डॉलर प्रति रह गयी। 

दिल्ली 

पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 50 रुपए व एसक्यू में 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

मध्य प्रदेश 

लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/7500 रुपए गंजबासोदा 6000/8500 रुपए जबलपुर 7500/8600 रुपए करेली 6000/8500 रुपए दमोह 8000/8400 रुपए व इंदौर 8000/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    

महाराष्ट्र 

लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अकोला 9000 रुपए लातूर 8000/8200 रुपए बार्शी 6500/8000 रुपए व अहमदनगर 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी। 

अन्य  

दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 100 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 8650 रुपए व विजयवाड़ा 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर उड़द भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति घटकर सप्ताहांत में 8700/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

उड़द दाल 

उड़द की गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट   के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10450/11350 रुपए भाटापारा 11200 रुपए जलगांव 11800 रुपए मेरठ 10200/10500 रुपए व इंदौर 10000/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।