साप्ताहिक समीक्षा- उड़द
31-Aug-2024 07:37 PM
बिकवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में बढ़त
चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में नयी उड़द की आवक में बढ़ोतरी देखी जा रही। नयी उड़द में मिलर्स व स्टाकिस्टों की सक्रियता बनी हुई है जिससे उड़द की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8400 रुपए व एसक्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल उछलकर सप्ताहांत में 8600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 60 डॉलर व एसक्यू में 65 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 985 डॉलर व एसक्यू 1080 डॉलर प्रति हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 175 रुपए व एसक्यू में 300 रुपए प्रति क्विंटल की अच्छी तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8875 रुपए व एसक्यू 9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/7500 रुपए गंजबासोदा 6000/8500 रुपए जबलपुर 7500/8600 रुपए करेली 6000/8500 रुपए दमोह 8000/8400 रुपए व इंदौर 8000/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में नयी उड़द की आवक में धीरे धीरे बढ़त देखी जा रही लेकिन अभी तक आवक का दबाव नहीं बन पाया। दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत होने से महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में अकोला 9000 रुपए लातूर 7000/8720 रुपए सोलापुर 8000/8500 रुपए दुधनी 8000/8900 रुपए व अहमदनगर 7500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के सपोर्ट व मांग बेहतर होने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 300 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 8975 रुपए व विजयवाड़ा 8850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर उड़द भी इस साप्ताह 400 रुपए प्रतिबढ़कर सप्ताहांत में 9300 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
उड़द दाल
उड़द की तेजी के सपोर्ट व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10650/11600 रुपए भाटापारा 11200 रुपए जलगांव 11800 रुपए मेरठ 10200/10500 रुपए व इंदौर 10000/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
