सरकार जल्द शुरू करेगी भारत आटा, चावल, दाल की बिक्री
07-Oct-2024 10:21 AM
सरकार जल्द शुरू करेगी भारत आटा, चावल, दाल की बिक्री
★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त सभी उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद।
★ भारत आटा के भाव जो पहले 275 रुपए प्रति 10 किलो थे से बढ़ाकर 300 रुपए, भारत चावल के 295 रुपए प्रति 10 किलो से बढ़ाकर 320 रुपए व भारत चना दाल के 60 रुपए से बढ़ाकर 70 रुपए प्रति किलो किये जा सकते हैं। भारत मूंग की बिक्री 160 रुपए व मसूर की 189 रुपए प्रति किलो यानी पुराने भाव पर की जा सकती है।
★ NCCF ने अभी हाल ही में गेहूं, चावल और चना की प्रोसेसिंग, पैकिंग और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर जारी किये।
★ गेहूं का टेंडर आज से और चावल का कल से शुरू होगा।
★ भारत चना दाल फेज़ 2 के लिए कमेटी ऑफ़ मेम्बेर्स ने 11.9.2024 को हुई मीटिंग में 3 लाख टन चावल NCCF, केंद्रीय भण्डार, नैफेड के लिए भारत ब्रांड के तहत आवंटित किया जिसकी म्याद 31 दिसंबर 2024 रखी गयी।
★ 3 लाख टन में से 2.4 लाख टन भारत चना दाल 70 रुपए व शेष मात्रा 60 हजार टन चना होल 58 रुपए प्रति किलो की दर से उपभोक्ता को बेचा जाएगा। इस स्टॉक में रबी 2023-24 का चना शामिल।
★ तीनों एजेंसी- NCCF, नैफेड व केंद्रीय भंडार को 1 लाख टन प्रति एजेंसी आवंटित किया गया। यह बिक्री 1 किलो की पैकिंग में की जाएगी।
★ जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में भारत राइस 29 रुपए प्रति किलो (5 किलो व 10 की पैकिंग में) व नवम्बर 2023 में भारत आटा 275 रुपए प्रति 10 किलो पैकिंग में बिक्री चालू की थी परन्तु दोनी बिक्री जून में बंद कर दी गयी।
★ पूल में पड़े चावल के स्टॉक को देख भारत चावल की बिक्री अधिक की जाने की उम्मीद।
★ देखना होगा कि इस स्कीम के तहत एजेंसियों द्वारा कितना उठाव किया जाता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Government will soon start selling Bharat flour, rice, dal
★ According to information received from sources, the prices of all the above products are expected to increase.
★ The price of Bharat flour, which was earlier Rs. 275 per 10 kg, can be increased to Rs. 300, Bharat rice from Rs. 295 per 10 kg to Rs. 320 and Bharat gram dal from Rs. 60 to Rs. 70 per kg. Bharat moong can be sold at Rs. 160 and lentil at Rs. 189 per kg, i.e. at the old price.
★ NCCF has recently issued tenders for processing, packing and transportation of wheat, rice and gram.
★ The tender for wheat will start from today and rice from tomorrow.
★ For Bharat Chana Dal Phase 2, the Committee of Members in the meeting held on 11.9.2024 allocated 3 lakh tonnes of rice to NCCF, Central Warehouse, NAFED under the Bharat brand, which was scheduled to 31 December 2024.
★ Out of 3 lakh tonnes, 2.4 lakh tonnes of Bharat Chana Dal will be sold to the consumer at the rate of Rs 70 and the remaining quantity of 60 thousand tonnes of chana whole at the rate of Rs 58 per kg. This stock includes Rabi 2023-24 chana.
★ All three agencies - NCCF, NAFED and Central Warehouse were allocated 1 lakh tonnes per agency. This sale will be done in 1 kg packing.
★ For information, let us tell you that in February, Bharat Rice was sold at Rs 29 per kg (in 5 kg and 10 packing) and in November 2023, Bharat Atta was sold at Rs 275 per 10 kg packing, but both the sales were stopped in June.
★ Looking at the stock of rice lying in the pool, more sales of Bharat Rice are expected.
★ It remains to be seen how much lifting is done by the agencies under this scheme.
