सरकार ने आयात के लिए एक्सचेंज रेट संशोधित किया, खाद्य तेलों की ड्यूटी पर पड़ा असर

21-Aug-2025 08:10 PM

सरकार ने आयात के लिए एक्सचेंज रेट संशोधित किया, खाद्य तेलों की ड्यूटी पर पड़ा असर

सरकार ने आयात के लिए एक्सचेंज रेट 88.60 से घटाकर 87.90 रुपये प्रति डॉलर कर दी है। नई दर 21 अगस्त से लागू हो गई है। नई एक्सचेंज रेट के चलते खाद्य तेलों की प्रभावी ड्यूटी में हल्का बदलाव देखा गया है।


नई प्रभावी ड्यूटी (नई दर बनाम पुरानी दर)

• कच्चा पाम ऑयल (CPO): 15,057 बनाम 14,938 रुपये (-118)

• आरबीडी पाम ऑयल (RBD): 33,543 बनाम 33,278 रुपये (-265)

• सोयाबीन ऑयल (SOY): 16,577 बनाम 16,447 रुपये (-130)

• सूरजमुखी ऑयल (SUN): 18,346 बनाम 18,491 रुपये (+145)


खाद्य तेल पोर्ट पैरीटी बनाम कांडला स्पॉट रेट

• CPO: 1,179 बनाम 1,155 रुपये

• RBD: 1,319 बनाम 1,225 रुपये

• सोया डीजीएम: 1,213 बनाम 1,183 रुपये

• सोया रिफाइंड: 1,238 बनाम 1,220 रुपये

• सन रिफाइंड: 1,379 बनाम 1,430 रुपये