सरकार द्वारा दलहनों का स्टॉक बढ़ाने की तैयारी

26-Apr-2025 01:16 PM

सरकार द्वारा दलहनों का स्टॉक बढ़ाने की तैयारी
★ दालों का बफर बढ़ाने के लिए के लिए PSF के तहत दलहनों की खरीद शुरू होने की संभावनाएं।
★ चना की खरीद पर होगा फोकस,  क्योंकि चना के भाव MSP (₹5650 प्रति क्विंटल) से ऊपर चल रहे हैं। 
★ वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में पीएसएफ के लिए ₹4020 करोड़ का आवंटन किया गया है।
★ वर्ष 2023-24 में PSS के तहत दलहनों की खरीद घटकर केवल 7 लाख टन रह गई, जबकि 2022-23 और 2021-22 में यह क्रमशः 28.3 और 30.3 लाख टन थी।
★ चना दाल का मौजूदा भंडार मात्र 31,000 टन है, जबकि मानक अनुसार 10 लाख टन टन का भंडार होना चाहिए।
★ दालों का कुल सरकारी भंडार अभी 17.2 लाख टन है, जबकि आवश्यकता 35 लाख टन की है। इसमें सबसे अधिक भंडार मूंग 7 लाख टन, मसूर 5.9 लाख टन और अरहर 3.9 लाख टन का है।
★ मौजूदा सीजन में सरकार ने 27.6 लाख टन चना खरीदने की मंजूरी दी थी, लेकिन अब तक केवल 21,504 टन की ही खरीद हो पाई है।
★ देखने वाली बात यह होगी कि सरकारी स्टॉक कितना होता है जितना स्टॉक कम रहेगा उतना बाजार सँभालते रहेंगे। 
★ उदहारण के तौर पर कहा जा सकता है कि बम्पर फसल होने के बाद भी चना के भाव MSP से ऊपर बने हुए हैं जिसका मुख्य कारण केंद्रीय पूल में चना का स्टॉक कम होना है।