सरसों बाजार में मजबूती, तेल की कीमतों में भी हल्की बढ़त
18-Aug-2025 04:26 PM
सरसों बाजार में मजबूती, तेल की कीमतों में भी हल्की बढ़त
सरसों
★ देशभर में सरसों के दामों में तेजी का रुख बना हुआ है। 18 अगस्त को चर्खी दादरी और आगरा शमशाबाद सलोनी मंडियों में सरसों के भाव में ₹150 प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई। वहीं भरतपुर में सरसों ₹141 बढ़कर ₹7,066 तक पहुंच गई। दिल्ली मंडी में भाव स्थिर ₹7,100 पर बने रहे।
★ जुलाई और जून की तुलना में सभी प्रमुख मंडियों में सरसों के दाम मजबूत दिखाई दिए। दिल्ली में जून से ₹550 की बढ़त रही, जबकि चर्खी दादरी में ₹725, भरतपुर में ₹666 और आगरा में ₹700 की बढ़त देखने को मिली।
~~~~~~
सरसों तेल
★ सरसों तेल में भी हल्की तेजी दर्ज की गई। चर्खी दादरी एक्सपेलर ₹20 बढ़कर ₹1,595 प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। हालांकि भरतपुर कच्ची घानी और एक्सपेलर तेल के भाव स्थिर रहे।
★ जुलाई की तुलना में चर्खी दादरी एक्सपेलर में ₹25 की गिरावट दर्ज हुई, जबकि भरतपुर कच्ची घानी और एक्सपेलर तेल में ₹10 की कमजोरी आई। हालांकि जून की तुलना में सरसों तेल अब भी ₹185 से ₹210 तक मजबूत बना हुआ है।
★ त्योहारों की मांग और स्टॉकिस्टों की खरीदी से आने वाले दिनों में सरसों और सरसों तेल के दामों में और तेजी आने की उम्मीद।
★ अगर भाव ऐसे ही बढ़ते रहे तो आगामी सरसों बिजाई भी बढ़ सकती है।
