सीसीआई कपास बिक्री: CCI
15-Jul-2025 10:29 AM
सीसीआई कपास बिक्री: CCI
★ घटी बिजाई, कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
★ कपास की मिलों और व्यापारियों से बढ़ती मांग और निजी व्यापारियों के पास स्टॉक की कमी के बीच भारतीय कपास निगम की बिक्री में जोरदार तेजी देखी जा रही है।
★ CCI ने 2024-25 विपणन सत्र में अब तक 67.09 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) कपास बेच दी है। CCI ने इस सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 लाख टन से अधिक गांठें खरीदी थीं।
★ हाल के दिनों में कताई मिलों और व्यापारियों दोनों की ओर से कपास की मांग बढ़ी है।
★ वर्तमान में CCI ही सबसे बड़ा स्टॉकधारक है, इसलिए उसकी कपास को लेकर बाजार में काफी मांग बनी हुई है।
कपास की मांग अच्छी है और यह लगातार बढ़ रही है।
★ CCI ने शुरू में बिक्री को आकर्षक बनाने के लिए कीमतें कम की थीं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से वह धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रहा है।
★ कपास की कीमत जहां पहले ₹55,000 से ₹55,500 प्रति केंडी (356 किलोग्राम) के आसपास थी, अब यह बढ़कर ₹57,000 तक पहुंच गई है।
~~~~~~~~~~
घटी कीमतों का असर बिजाई पर दिख रहा है,
★ कृषि मंत्रालय के अनुसार 11 जुलाई 2025 तक देशभर में कपास की बुवाई 92.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 95.22 लाख हेक्टेयर था। यानी इस वर्ष अब तक 2.39 लाख हेक्टेयर की कमी देखी गई है।
★ कपास का सामान्य बुवाई क्षेत्र 129.50 लाख हेक्टेयर है।
★ इस वर्ष कपास की बिजाई घटती नज़र आ रही है, प्राइवेट में भी अधिक स्टॉक नहीं।
★ नई फसल आने से पहले कीमतों में तेजी की संभावनाएं।
