सस्कैचेवान में बारिश से कटाई की रफ्तार धीमी: कीमतों पर इसका क्या होगा असर
16-Aug-2025 09:21 AM
सस्कैचेवान में बारिश से कटाई की रफ्तार धीमी: कीमतों पर इसका क्या होगा असर
★ सस्कैचेवान प्रांत में हुई बारिश से कई इलाकों में कटाई कार्य धीमा जिससे पकी हुई फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंकाएं।
★ पिछले सप्ताह हुई बारिश देर से बोई गई फसलों के लिए अच्छी थी परन्तु अगौती फसल के लिए ख़राब।
★ किसान अब गर्म और शुष्क मौसम की उम्मीद कर रहे हैं ताकि फसल विकास और कटाई सुचारू रूप से हो सके।
★ अगर बारिश और हुई तो फसल दागी और चमकहीन हो सकती है जिसका असर किअमतों पर पड़ेगा।
★ कम चमक और दागी माल की कीमतें कम होंगी और अच्छी क्वालिटी की अधिक।
★ एक तरफ पहले से लाल मसूर का उत्पादन कम हो रहा रहा है तो दूसरी और फसल पर बारिश का भी असर हो रहा है।
★ उपरोक्त कारण से निर्यात वाली अच्छी क्वालिटी लाल मसूर के माल की कीमतों में बढ़ सकती हैं।
