सितम्बर में मलेशिया से करीब 3.94 लाख टन पाम तेल का आयात
03-Oct-2025 11:48 AM
मुंबई। हालाँकि अभी साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सी) तथा मलेशिया पाम ऑइल बोर्ड (एम्पोब) का अधिअरिक आकडा सामने नहीं आया है लेकिन मलेशिया की प्रमुख कार्गो सर्वेयर फार्मों द्वारा जो अनुमान व्यक्त किया जा रहा है उससे पता चलता है की अगस्त की तुलना में सितम्बर के दौरान मलेशियाई पाम तेल के निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई और इसमें भारत का भी योगदान रहा।
एक अग्रणी प्रिवत कार्गो सर्वेयर कम्पनी इंटरटेक टेस्टिंग सर्विसेज (आईटीएस) की रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया से अगस्त में करीब 14.22 लाख टन पाम तेल उत्पादों का निर्यात हुआ था जो सितम्बर 2025 में बढ़कर 15.58 लाख टन पर पहुंच गया। इसके तहत क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का निर्यात 3.11 लाख टन से सुधरकर 3.13 लाख टन, आरबीडी पाम तेल का निर्यात 99 हजार टन से बढ़कर 1.19 लाख टन, आरबीडी पामोलीन का शिपमेंट 2.67 लाख टन से उछलकर 3.18 लाख टन, क्रूड पाम कर्नेल तेल का निर्यात 28 हजार टन से सुधरकर 36 हजार टन तथा पाम फैट्टी एसिड डिस्टीलेट का निर्यात 31 हजार टन से उछलकर 68 हजार टन पर पहुंच गया लेकिन आरबीडी पाम स्टेरिन का शिपमेंट अगस्त के 1.36 लाख टन से गिरकर सितम्बर में 1.24 लाख टन पर अटक गया।
आईटीएस के आकड़ों से ज्ञात होता है की अगस्त की तुलना में सितम्बर 2025 के दौरान मलेशिया से भारत को पाम तेल का निर्यात 3,02,150 टन से बढ़कर 3,93,530 टन पर पहुंचा मगर यूरोपियन संघ को 3,60,650 टन से गिरकर 3,51,327 टन तथा चीन को निर्यात 1,07,510 टन से घटकर 45,290 टन पर अटक गया। भारत में त्यौहारी सीजन होने से पाम तेल के आयात में भारी बढ़ोत्तरी हुई।
इससे पूर्व एक अन्य कार्गो सर्वेयर फार्म - एम्स्पेक ने मलेशिया से अगस्त के मुकाबले सितम्बर में पाम संवर्ग के क्रूड एवं रिफाइंड उत्पादों का निर्यात 13.42 लाख टन से बढ़कर 14.4 लाख टन पर पहुंचे का अनुमान व्यक्त किया था।
