Home News

सितम्बर में यूक्रेन से कृषि उत्पादों का निर्यात 41 प्रतिशत बढ़ा

05-Oct-2026 10:42 AM

सितम्बर में यूक्रेन से कृषि उत्पादों का निर्यात 41 प्रतिशत बढ़ा

कीव। रूस में भयंकर युद्ध में उलझे रहने तथा कालासागर के जलमार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के बावजूद यूक्रेन से सितम्बर 2026 से कृषि उत्पादों का कुल निर्यात बढ़कर 30.40 लाख टन पर पहुंच गया जो अगस्त के सकल शिपमेंट से 41.5 प्रतिशत अधिक रहा इसके तहत खासकर अनाज, तेल-तिलहन एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी हुई।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कृषि उत्पादों के सकल निर्यात में अनाज, तिलहन, वनस्पति तेल एवं ऑयल मील की भागीदारी सितम्बर में बढ़कर 26.50 लाख टन या 87.20 प्रतिशत पर पहुंच गई जबकि अगस्त में यह 83.1 प्रतिशत रही थी। परम्परागत रूप से यूक्रेन से होने वाले कृषि उत्पादों के निर्यात में खाद्यान्न की हिस्सेदारी सार्वजनिक रहती है जिसमें गेहूं, मक्का एवं जौ मुख्य रूप से शामिल हैं। अगस्त की तुलना में सितम्बर के दौरान इसका निर्यात 50.4 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 14.90 लाख टन पर पहुंच गया। 

अगस्त के मुकाबले सीजन के दौरान यूक्रेन से गेहूं का निर्यात 6.13 लाख टन से 78.6 प्रतिशत उछलकर 10.90 लाख टन तथा जौ का निर्यात 17 प्रतिशत बढ़कर 80 हजार टन पर पहुंच गया। मक्का का शिपमेंट 3.07 लाख टन के पिछले स्तर पर भी स्थिर रहा। 

इसी अवधि में तिलहनों का निर्यात बढ़कर 4.95 लाख टन पर पहुंचा। इसमें रेपसीड की भागीदारी सर्वाधिक 4.29 लाख टन की रही जो अगस्त की तुलना में 46.5 प्रतिशत अधिक थी। सोयाबीन का निर्यात भी 24 प्रतिशत बढ़कर 36 हजार टन पर पहुंच गया। यूक्रेन से सूरजमुखी तेल का निर्यात बड़े पैमाने पर होता है और भारत में भी इसका आयात किया जाता है।