सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

08-Jan-2026 08:10 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USDA आधिकारिक रूप से अब सामान्य एक्सपोर्ट सेल्स रिलीज़ शेड्यूल पर लौट आया है। विश्लेषकों को 1 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 2025/26 सीजन के लिए सोयाबीन की 7.5 से 13 लाख टन निर्यात बिक्री की उम्मीद है। वहीं 2026/27 सीजन के लिए बिक्री 0 से 3 लाख टन के दायरे में रहने का अनुमान है।
सोयाबीन मील की बुकिंग 1 से 3.5 लाख टन के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सोयाबीन तेल की बिक्री 0 से 30,000 टन के बीच देखी जा सकती है।
क्रॉप प्रोडक्शन से जुड़ा डेटा सोमवार को जारी किया जाएगा। वार्षिक रिपोर्ट में 2025 के लिए सोयाबीन की अंतिम औसत उपज 52.7 बुशल प्रति एकड़ रहने की उम्मीद है। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों के सर्वे के अनुसार कुल उत्पादन 4.23 अरब बुशल आंका गया है।