सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
09-Jan-2026 08:12 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
यूएसडीए ने चीन को 1,32,000 टन सोयाबीन की निजी निर्यात बिक्री की सूचना दी।
एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी को समाप्त सप्ताह में सोयाबीन की कुल बिक्री 8,77,914 टन रही, जो 2025/26 के लिए अनुमानित 7.5–13 लाख टन की सीमा के निचले सिरे के करीब थी। यह 7 सप्ताह का निचला स्तर रहा, हालांकि पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में काफी अधिक था। इस दौरान चीन ने 4,70,100 टन की खरीद की, जबकि मिस्र को 1,73,200 टन सोयाबीन बेचा गया।
सोयाबीन मील की बुकिंग 1,58,143 टन रही, जो 1–3.5 लाख टन के अनुमानित दायरे में रही। सोयाबीन ऑयल की बिक्री 24,874 टन दर्ज की गई, जो 0–30,000 टन के अनुमान के ऊपरी सिरे के करीब थी।
सेंसस के अनुसार अक्टूबर माह में सोयाबीन का निर्यात 52.64 लाख टन (19.71 करोड़ बुशल) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43.05% कम था और 2008/09 के बाद का सबसे निचला स्तर रहा। वहीं अक्टूबर में सोयाबीन मील का निर्यात रिकॉर्ड 13.93 लाख टन रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 5.7% अधिक था।
WASDE रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी। ब्लूमबर्ग सर्वे के अनुसार 2025/26 के लिए सोयाबीन का अंतिम स्टॉक 29.5 करोड़ बुशल रहने का अनुमान है, जो महीने-दर-महीने 50 लाख बुशल की बढ़ोतरी को दर्शाता है।
