सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
14-Jan-2026 08:17 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
यूएसडीए ने आज सुबह चीन को 1,68,000 मीट्रिक टन सोयाबीन की निजी निर्यात बिक्री की सूचना दी है, जबकि 1,52,404 मीट्रिक टन सोयाबीन की बिक्री मेक्सिको को दर्शाई गई है।
सोमवार देर दोपहर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी, जिसमें सबसे बड़ी चिंता चीन को लेकर है। इस पर चीन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
NOPA का डेटा गुरुवार को जारी किया जाएगा, जिसमें ट्रेडर्स दिसंबर माह में कुल 22.48 करोड़ बुशल सोयाबीन क्रश होने का अनुमान लगा रहे हैं।
मंगलवार को सिनोग्रेन ने चीनी सरकारी भंडार की नीलामी में 11 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की बिक्री की।
ANEC के अनुसार ब्राज़ील से जनवरी माह में सोयाबीन का निर्यात 37.3 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान से 13.3 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
