सोया कैसे रह सकते है बाजार?
19-Oct-2024 11:53 AM
सोया कैसे रह सकते है बाजार?
★ सरकार ने तिलहनों की कीमतों को बढ़ाने के लिए आयात शुल्क में किया बदलाव। उन्हें उम्मीद थी कि सोया की कीमतों में बढ़ोत्तरी आएगी परन्तु ऐसा नहीं हुआ। शुरू में सोया की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गयी परन्तु बाद में आवक बढ़ने से भाव घटे।
★ देर तक व अच्छी बारिश होने से सोया में नमी की मात्रा अधिक जिसके कारण नहीं मिल पा रहे भाव।
★ साथ ही सरकारी खरीद का भी हुआ ऐलान लेकिन सरकार इतनी नमी का माल भी नहीं खरीदेगी।
★ आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी नहीं की जाती तो आज सोया के भाव मौजूदा स्तर से काफी कम होते।
★ जैसे-जैसे मंडियों में माल में नमी की मात्रा घटेगी सरकार की खरीद भी बढ़ेगी और जिससे कीमतों में मामूली तेजी आ सकती है।
★ सोया की जगह सरसों में उल्लेखनीय तेजी आई। MSP में किये गये बदलाव से सरसों की बिजाई बढ़ सकती है। वैसे भी सरसों उत्पादक क्षेत्रों में बारिश पर्याप्त होने से नमी की मात्रा भी अच्छी बनी हुई है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
How can soya remain in the market?
★ The government changed the import duty to increase the prices of oilseeds. They expected that the prices of soya would increase but it did not happen. Initially, a slight increase was seen in the prices of soya but later the prices decreased due to increased arrivals.
★ Due to long and good rains, the moisture content in soya is high due to which the prices are not being met.
★ Along with this, government purchase was also announced but the government will not buy goods with so much moisture.
★ If the import duty was not increased, today the prices of soya would have been much lower than the current level.
★ As the moisture content in the goods in the markets decreases, the government's purchase will also increase and due to which there may be a slight increase in prices.
★ There was a significant increase in mustard instead of soya. The changes made in MSP can increase the sowing of mustard. Anyway, due to sufficient rain in mustard producing areas, the moisture content is also good.
