सोयाबीन बुवाई में प्रमुख राज्यों में गिरावट, लेकिन देशभर में मामूली बढ़त (तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े)

11-Jul-2025 01:26 PM

सोयाबीन बुवाई में प्रमुख राज्यों में गिरावट, लेकिन देशभर में मामूली बढ़त (तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े)
★ कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के कृषि विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष प्रमुख राज्यों में सोयाबीन की बुवाई में गिरावट दर्ज की गई है।
★ महाराष्ट्र में बुवाई में 2.59 लाख हेक्टेयर की भारी गिरावट आई है और कुल बुवाई 40.60 लाख हेक्टेयर रही।
★ राजस्थान में भी 1.20 लाख हेक्टेयर की कमी रही।
★ तेलंगाना में हल्की गिरावट 0.11 लाख हेक्टेयर की दर्ज की गई।
★ वहीं, गुजरात ने मामूली बढ़त के साथ 1.58 लाख हेक्टेयर बुवाई की।
★ दूसरे प्रमुख उत्पादक राज मध्य प्रदेश ने बिजाई आंकड़े नहीं दिए, परन्तु इस राज्य में  भी एरिया घटने के समाचार आ रहे हैं।
★ इन चार प्रमुख राज्यों में कुल बुवाई 53.71 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल से 3.89 लाख हेक्टेयर कम है।
★ हालांकि, अखिल भारतीय स्तर पर सोयाबीन की बुवाई 79.04 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.58 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ आई- ग्रेन इंडिया का मानना है कि सोयाबीन के भाव सीजन भर कई सालों के बाद MSP से नीचे आये जिससे किसानों की आमदनी पर असर पडा और सरकारी एजेंसियों ने कई सालों के बाद सोयाबीन की खरीद की।
★ विदेशों से बढ़ते तेलों के आयात और सोयामील डिमांड घटने से सोयाबीन से जुड़े सभी हितधारकों को भारी नुकसान पहुंचा और मनोबल भी टुटा।
रही सही कसर DDGS ने निकाल दी।
★ अमरीका भी भारत को GM सोयाबीन आयात करने पर दवाब बना रहा है, असर ऐसा हुआ तो यह सोयाबीन ही नहीं पुरे तेल- तिलहन बाज़ारों के लिए परेशानी बन सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।