सोयाबीन और सोयामील का ताजा अनुमान: SOPA

13-Jun-2025 03:43 PM

सोयाबीन और सोयामील का ताजा अनुमान: SOPA
★ अक्टूबर 2024 से मई 2025 के बीच महत्वपूर्ण गिरावट
★ देश में अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 के दौरान सोयाबीन का कुल उत्पादन 125.82 लाख टन आंका गया है, जो पिछले वर्ष के 118.74 लाख टन से अधिक है। हालांकि, कुल उपलब्ध स्टॉक घटकर 134.76 लाख टन (उत्पादन 125 .82 पिछला स्टॉक 8.94) रह गया, जो पिछले वर्ष 142.81 लाख टन  (उत्पादन 118.74 पिछला स्टॉक 24.07) था।
★ इंपोर्ट में बड़ी गिरावट देखी गई है – 2024-25 में मात्र 0.25 लाख टन आयात हुआ जबकि पिछले वर्ष 6.25 लाख टन हुआ था।
★ बोआई के लिए 13 लाख टन (पिछले वर्ष के बराबर) बीज में इस्तेमाल के बाद, क्रशिंग के लिए उपलब्ध कुल मात्रा 122.01 लाख टन होगी, जो 2023-24 में 136.06 लाख टन थी।
~~~~~~~~~~
अक्टूबर 2024 से मई 2025 के बीच:
★ आवक 83.50 लाख टन रही (पिछले साल 89.50 लाख टन)
★ क्रशिंग 79.00 लाख टन रही (पिछले साल 86.50 लाख टन)
★ सीधा उपयोग 3.85 लाख टन रहा (पिछले साल 3.50 लाख टन)
★ जून 1 तक किसानों/व्यापारियों के पास 22.84 लाख टन स्टॉक बचा है, जो पिछले वर्ष 45.71 लाख टन था।
~~~~~~~~
सोयामील उत्पादन और खपत
★ सोयामील का उत्पादन घटकर 62.34 लाख टन रह गया, जबकि पिछले वर्ष 68.26 लाख टन था।
~~~~~~~~
मई 2025 तक:
★ कुल निर्यात 14.63 लाख टन रहा (पिछले साल 16.41 लाख टन)
★ घरेलू खाद्य उपभोग 5.55 लाख टन (पिछले वर्ष 5.45 लाख टन)
★ पशु आहार के लिए खपत 42.00 लाख टन रही, जो पिछले साल के 45.30 लाख टन से कम है।
★ जून 1, 2025 तक सोयामील का बचा हुआ स्टॉक 1.49 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 2.31 लाख टन था।
~~~~~~~~
★ DDGS का इस्तेमाल बढ़ने से सोयामील के खपत पर असर पड़ा।
★ विदेशों से बढ़ते तेल आयात और घरेलु बाज़ारों में मील की घटी खपत से कारण क्रशिंग डिमांड कम।