सोयातेल में बढे बाजार अब आगे क्या होनी चाहिए रणनीति
18-Aug-2025 02:48 PM
सोयातेल में बढे बाजार अब आगे क्या होनी चाहिए रणनीति
★ सोया रिफाइंड तेल के दाम में मजबूती, त्योहारों की मांग और अंतरराष्ट्रीय भाव से मिला सहारा
★ देशभर में सोया रिफाइंड तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू स्तर पर त्योहारों की बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बायोफ्यूल में बढ़ते इस्तेमाल से दामों को मजबूती मिली है।
★ 18 अगस्त को एमपी सोया रिफाइंड औसतन ₹1,255 पर पहुंच गया, जो 11 अगस्त से ₹20 ऊपर है। महाराष्ट्र सोया रिफाइंड ₹1,265 रहा, जिसमें ₹15 की तेजी आई। जेएनपीटी सोया रिफाइंड ₹1,290 पर पहुंचा, जहां ₹30 की बढ़त दर्ज हुई। कांडला सोया रिफाइंड भी ₹20 बढ़कर ₹1,255 रहा।
★ जुलाई और जून की तुलना में भी सभी लोकेशनों पर भाव मजबूत रहे हैं। एमपी में जुलाई से ₹40 और जून से ₹85 की बढ़त रही। महाराष्ट्र में जुलाई से ₹45 और जून से ₹105 की मजबूती आई। जेएनपीटी में जुलाई से ₹55 और जून से ₹120 की तेजी रही। वहीं कांडला में जुलाई से ₹35 और जून से ₹130 की बड़ी बढ़त दर्ज की गई।
~~~~~~
★ सोयामील की स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मांग अभी डीडीजीएस (DDGS) के चलते कमजोर है, जिससे क्रशिंग गतिविधियां कम हो गई हैं।
बाजार पूरी तरह आयातित तेल की कीमतों पर निर्भर है।
★ आने वाले हफ्तों में त्योहारों की बढ़ती मांग के कारण सोया तेल की कीमतों में और तेजी आने की संभावना है।
★ स्टॉकिंग से करें परहेज और रेगुलर ट्रेडिंग की सलाह दी जाती है और समय समय पर मुनाफावली करना भी लाभदायक रह सकता हैं।
