SEA President द्वारा सरकार को लिखे पत्र का मुख्य हिस्सा
20-May-2025 04:36 PM
SEA President द्वारा सरकार को लिखे पत्र का मुख्य हिस्सा
★ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को पहुंच जाएगा, जो सामान्य तिथि 1 जून से चार दिन पहले है। इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा (LPA का 109%) की संभावना है।
★ नेपाल की सालाना खाद्य तेल आवश्यकता लगभग 4.3 लाख टन है। भारत द्वारा सितंबर 2024 में आयात शुल्क बढ़ाने के बाद, नेपाली रिफाइनर SAFTA समझौते के तहत बिना शुल्क के भारत को 15 अक्टूबर 2024 से 15 अप्रैल 2025 के बीच 5.80 लाख टन कच्चा तेल आयात कर 3.50 लाख टन रिफाइंड तेल भारत को भेजा। रिफाइनिंग उद्योग को नुकसान हुआ है और राजस्व की हानि भी हुई है।
~~~~~~~~~~
डी-ऑयल्ड राइस ब्रान (DORB) के निर्यात पर प्रतिबंध
★ जुलाई 2023 में घरेलू कीमतें अधिक होने के कारण सरकार ने DORB के निर्यात पर रोक लगा दी थी। अब इसकी कीमत ₹9,000/टन से नीचे आ चुकी है और DDGS के बढ़ते उपयोग के चलते मांग भी घटी है, जिससे भारी स्टॉक बचा है। इससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रोसेसर व मिलर्स को नुकसान हो रहा है।
~~~~~~~~~
चीन को रेपसीड मील का निर्यात – एक अवसर
★ भारत की रेपसीड मील की कीमत US$209/टन (कांडला) है जबकि जर्मनी की US$335/टन (हैम्बर्ग) है। यदि चीन नियामकीय अनुमति देता है, तो भारत को निर्यात का बड़ा अवसर मिल सकता है।
~~~~~~~~
पाम ऑयल पर शुल्क अंतर बढ़ाने की मांग
★ अधिक पामोलिन के आयात से घरेलू रिफाइनिंग क्षमता का उपयोग घटा है। SEA ने खाद्य मंत्रालय से कच्चे और रिफाइंड पाम तेल के बीच शुल्क अंतर को 7.5% से बढ़ाकर 15% करने की मांग की है।
~~~~~~~~~~
खाद्य तेल की मानकीकृत पैकेजिंग
★ SEA ने पैकेज्ड कमोडिटी नियमों के तहत सेकंड शेड्यूल को पुनः लागू करने की मांग की है, जिससे पैक आकार मानकीकृत हों और उपभोक्ताओं को मूल्य पारदर्शिता मिले।
~~~~~~~~
कैस्टर बीज उत्पादन में गिरावट
★ भारत में इस वर्ष उत्पादन 19.6 लाख टन से घटकर 15.6 लाख टन रह गया है। 2025 के निर्यात पर असर पड़ सकता है।
