तुअर दाल की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों और दाल उद्योग पर दबाव

12-Jul-2025 08:08 AM

तुअर दाल की कीमतों में भारी गिरावट, किसानों और दाल उद्योग पर दबाव
★ देशभर की मंडियों में तुअर (अरहर) दाल की कीमतों में बीते एक वर्ष में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 11 जुलाई 2024 की तुलना में 11 जुलाई 2025 तक ★ प्रमुख बाजारों में तुअर के दाम ₹4150 से ₹5450 प्रति क्विंटल तक गिर चुके हैं, जिससे किसानों और दाल उद्योग दोनों की चिंता बढ़ गई है।
★ सोलापुर में तुअर के दाम ₹12,250 से घटकर ₹6,800 रह गए — ₹5450 की गिरावट।
★ लातूर मराठी तुअर में ₹4150 की गिरावट दर्ज हुई, भाव ₹10,800 से गिरकर ₹6,650 पर पहुंच गया।
★ अकोला बिल्टी में दाम ₹12,200 से गिरकर ₹6,850 हो गए — ₹5350 की गिरावट।
★ मुंबई और चेन्नई लेमन वैरायटी में भी ₹5075 प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई।
★ मोज़ाम्बिक तुअर की कीमत ₹11,300 से घटकर ₹5,900 पर आ गई — यानी ₹5400 की गिरावट।
~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार:
★ बर्मा से आयातित तुअर की कीमतें $1435 प्रति टन से गिरकर $685 पर आ गई हैं— $750 की गिरावट।
~~~~
★ इस गिरावट का असर से किसानों को फसल बेचने पर लागत निकालना मुश्किल हो रहा है।
★ दाल मिलों को स्टॉक में घाटा हो रहा है क्योंकि उन्होंने पहले महंगे दामों पर माल खरीदा था।
★ उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
★ इस गिरावट के पीछे भारत में उत्पादन बढ़ना, वैश्विक कीमतों में नरमी और आयात में वृद्धि जैसे कारण हैं।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।