तेल तिलहन बाजार अपडेट — 25 अप्रैल, 2025

26-Apr-2025 02:55 PM

तेल तिलहन बाजार अपडेट — 25 अप्रैल, 2025
(स्रोत: सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया)
★ तिलहन के दामों में मिलाजुला रुख
★ मूंगफली दाना (सौराष्ट्र क्रशिंग क्वालिटी) की कीमतें रुपए 53,000/टन रहीं, जो पिछले सप्ताह से रुपए 3.64% नीचे। पिछले साल के मुकाबले इसमें 15.54% की गिरावट आई।
★ सोयाबीन (इंदौर) रुपए 44,000/टन पर रहा, पिछले सप्ताह से 3.30% की गिरावट, जबकि एक माह पहले के मुकाबले 7.10% कम।
★ सरसों (राजस्थान) रुपए 63,500/टन पर स्थिर रहा।
★ सूरजमुखी बीज (कर्नाटक/महाराष्ट्र) रुपए 66,000/टन पर स्थिर रहा।
★ अरंडी बीज (गुजरात) रुपए 62,500/टन पर रहा, जिसमें हल्की 1.19% गिरावट दर्ज की गई।
★ सफेद तिल (सौराष्ट्र) रुपए 1,40,000/टन पर स्थिर रहा।
ऑइल केक मार्केट अपडेट
★ ग्राउंडनट एक्सपेलर केक (गुजरात) रुपए 23,000/टन पर स्थिर रहा।
★ सूरजमुखी एक्सपेलर केक (महाराष्ट्र/कर्नाटक) रुपए 27,000/टन पर रहा, जो पिछले सप्ताह से 6.90% नीचे।
★ सरसों खल (राजस्थान) रुपए 22,250/टन पर मामूली 0.67% की गिरावट के साथ दर्ज। 
चावल की भूसी (Rice Bran)
★ रॉ राइस ब्रान (पंजाब) रुपए 29,500/टन पर पहुंचा, जो पिछले सप्ताह से 4.61% की बढ़त है और पिछले साल के मुकाबले 15.31% ज्यादा है।