टैरिफ बढ़ोतरी का असर: अप्रैल–जुलाई में अमेरिका को बासमती निर्यात 13% घटा
13-Aug-2025 10:16 AM
टैरिफ बढ़ोतरी का असर: अप्रैल–जुलाई में अमेरिका को बासमती निर्यात 13% घटा
★ अमेरिकी द्वारा भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले से अप्रैल–जुलाई 2025 के दौरान अमेरिका को बासमती चावल का निर्यात घटकर लगभग 78,000 टन रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 90,000 टन से अधिक था।
★ अगस्त में यह गिरावट और तेज हो सकती है, क्योंकि इसी महीने की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने अतिरिक्त शुल्क लगाया है। पिछले साल अगस्त में 22,730 टन का निर्यात हुआ था।
★ 27 अगस्त के बाद वर्तमान 25% शुल्क बढ़कर 50% होने से भारत के लिए मौजूदा निर्यात स्तर बनाए रखना कठिन होगा। इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को होगा, जहां से बासमती पर केवल 19% शुल्क लगता है।
★ 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 2,74,213 टन बासमती चावल का निर्यात किया, जो कुल 60.7 लाख टन के बासमती निर्यात का 4.5% था। बासमती चावल ने देश के कुल चावल निर्यात में 30% हिस्सेदारी दर्ज की।
★ सर्वाधिक बासमती चावल सऊदी अरब को भेजा गया—11.7 लाख टन (मूल्य 1.12 अरब डॉलर)। इराक और ईरान ने मिलकर 17.6 लाख टन (मूल्य 1.6 अरब डॉलर) खरीदा, जिसमें ईरान का आयात 50,000 टन और इराक का 9,05,599 टन रहा।
★ अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क से केवल कुछ अवधि के लिए ही भारतीय चावल के निर्यात पर असर पड़ सकता है।
