तुर्की की मसूर फसल में सुधार की उम्मीद
12-Mar-2025 11:17 AM
तुर्की की मसूर फसल में सुधार की उम्मीद
★ हाल ही में हुई बारिश से तुर्की में मसूर फसल में सुधार हुआ है, जिससे उत्पादन पिछले साल की 4.05 लाख टन की फसल की तुलना में 10-15% वृद्धि की संभावना है।
★ लाल मसूर की बुवाई 10-15% अधिक। अक्टूबर-जनवरी में सूखे के कारण फसल प्रभावित हुई, लेकिन फरवरी की बारिश से स्थिति बेहतर हुई।
वैश्विक मसूर बाजार:
★ भारत में उत्पादन 18.2 लाख टन अनुमानित, जो पिछले 5 साल के औसत 14.4 लाख टन से अधिक होगा।
★ अभी हाल ही में भारत ने मसूर का आयात शुल्क को 0% से बढ़ाकर 10% किया जबकि अपेक्षा 25-30% थी।
★ ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन 15.7 लाख टन से घटकर 11.6 लाख टन रहा।
★ कनाडा में 24.3 लाख टन हुआ था उत्पादन जिसमें लाल मसूर की मात्रा17.3 लाख टन हैं।
★ अमेरिका: 4.5 (मुख्यतः हरी मसूर)
★ अन्य देशों सहित वैश्विक उत्पादन: 66 (पिछले वर्ष 57)
★ तुर्की ने 2023-24 के पहले 10 महीनों में 3.64 लाख टन मसूर का किया आयात जबकि निर्यात 4.08 लाख टन था।
★ सभी उत्पादक क्षेत्रों में मसूर का अच्छा रहा उत्पादन, जिससे आपूर्ति बढ़ी।
★ आपूर्ति बढ़ता देख अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर दवाब बना रह सकता है।
