तुवर बाज़ार वर्ष 2025 रुझान
31-Dec-2025 12:04 PM
तुवर बाज़ार वर्ष 2025 रुझान
★ तुवर बाज़ारों में वर्ष भर कीमतें सीमित दायरे में बनी रहीं और किसी बड़े उतार–चढ़ाव के संकेत नहीं मिले। जनवरी में भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे, लेकिन फरवरी–मार्च के दौरान आवक बढ़ने से बाजार पर हल्का दबाव देखने को मिला। अप्रैल–मई में आपूर्ति और मांग के संतुलन से कीमतें स्थिर रहीं।
★ जून–जुलाई में घरेलू खपत सुधरने और उपलब्ध स्टॉक घटने से तुअर के भावों में मामूली तेजी दर्ज की गई। हालांकि अगस्त–सितंबर में सतर्क खरीदारी के चलते कीमतों में फिर नरमी आई। अक्टूबर से दिसंबर के बीच बाजार स्थिर से हल्के मजबूत रुझान के साथ बंद हुआ।
★ मुंबई तुवर लेमन का उच्चतम भाव ₹7,200 और न्यूनतम ₹6,125 रहा, जबकि वार्षिक औसत ₹6,598 दर्ज किया गया। चेन्नई लेमन में भाव ₹7,150 से ₹6,125 के दायरे में रहे और औसत ₹6,596 रहा। गुलबर्गा में ऊँचा स्तर ₹8,821 और न्यूनतम ₹6,500 दर्ज हुआ, औसत भाव ₹7,186 रहा। लातूर में उच्च ₹8,120, निम्न ₹6,550 और औसत ₹7,097 रहा, जबकि कटनी में उच्च ₹8,600, निम्न ₹6,700 और औसत ₹7,310 रहा।
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तुवर के सीएनएफ भाव भी सीमित दायरे में रहे।तंजानिया (मत्वारा) तुवर का भाव वर्ष के दौरान $520–575 प्रति टन के बीच रहा, औसत $552 रहा। वहीं म्यांमार तुवर का सीएनएफ भाव $685 से $860 प्रति टन के बीच रहा, औसत $753 दर्ज किया गया।
★ वर्ष भर संतुलित आपूर्ति और सामान्य मांग के चलते तुवर की कीमतें नियंत्रण में रहीं।
~~~~
2026
★ भारत में उत्पादन कमज़ोर, अफ्रीका में सामान्य और म्यांमार में बढ़ा।
★ आयात पिछले वर्ष से घट रहा है। सर्दियाँ घटने के बाद मजबूत मान निकलने की उम्मीद। सरकारी खरीद का भी मिल सकता हैं समर्थन।
2026 में ऊँचे रह सकते हैं भाव।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
