तुवर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद
26-Nov-2024 10:22 AM
तुवर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद
★ देश में इस समय लेमन व अन्य अफ्रीकन वेरायटी तुवर का पोर्ट पर स्टॉक कम।
★ तमिलनाडु सिविल सप्लाई कारपोरेशन (TNCSC) द्वारा जारी किये गये खरीद टेंडर से भी देसी तुवर की डिमांड निकल सकती है।
★ पहले भी तमिलनाडु सिविल सप्लाई कारपोरेशन, आंध्र प्रदेश सिविल सप्लाई कारपोरेशन व गुजरात से भी हुए थे टेंडर पास।
★ मिलर्स नई फसल का कर रहे हैं इन्तजार, अधिकतर मिलर्स के पास तुवर का स्टॉक कम।
★ घरेलू डिमांड को देखते हुए भविष्य में कीमतों में आ सकता है अस्थाई सुधार।
