Home News
12-Oct-2026 10:42 AM
नई दिल्ली। माँ दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि का पर्व आरंभ हो चुका है और आगे दशहरा दीपावली तथा छठ आदि का त्यौहार आने वाला है जिसमें आमतौर पर चीनी की मांग एवं खपत बढ़ जाती है। सरकार प्रत्येक पखवाड़े के लिए विशाल मात्रा में चीनी का फ्री सेल कोटा नियत कर रही है ताकि इसकी पर्याप्त आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाया जा सके।
16 से 31 अक्टूबर 2026 के पखवाड़े के लिए शीघ्र ही चीनी की घरेलू बिक्री का कोटा घोषित होने वाला है। सरकार बार-बार मिलर्स को नियत समय सीमा के अंदर चीनी का पूरा कोटा बेचने का निर्देश दे रही है ताकि घरेलू बाजार में इसका पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहे और कीमतों में कत्रिम तेजी की गुंजाईश न बचे।
लेकिन फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं वे सरकार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। पिछले सप्ताह अनेक नगरों में चीनी के थोक मूल्य में जोरदार बढ़ोत्तरी हुई जिसमें मुम्बई, कोलकाता, इंदौर, रायपुर एवं पटना आदि शामिल हैं। आगामी दिनों में चीनी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन धारणा मजबूती की बनी रहेगा। अगले सप्ताह से कुछ चीनी मिलों में गन्ना की क्रशिंग शुरू होने की संभावना है।