दो दिनों में दलहनों की कीमतों में सुधार, मंडियों में बढ़ी हलचल

30-Sep-2025 03:04 PM

दो दिनों में दलहनों की कीमतों में सुधार, मंडियों में बढ़ी हलचल
★ कल और आज भी दाल-दलहन बाजारों से किसानों और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर रही।
★ अहमदनगर में तुवर ₹100 बढ़कर लाल वैरायटी ₹6,850 पर पहुँची। लातूर पोटली में तुवर लाल ₹6,400–6,500 तक मज़बूती से कारोबार करता दिखा।
★ अकोला बिल्टी में तुवर ₹50 बढ़ा और विदर्भ लाल मारुति ₹6,800–6,850 तक पहुँचा।
★ लातूर में तुवर ₹200 की शानदार छलांग लगाकर लाल मारुति को ₹6,900 तक ले गया।
★ मंडियों में भी रौनक देखने को मिली। भाटापारा में चना ₹6,800–6,900 रहा, जबकि तुवर फटका ₹9,100 पर मज़बूत हुआ।
★ कटनी में चना दाल ₹7,200 स्थिर रही लेकिन तुवर फटका और सवा नम्बर दोनों में ₹100 की मजबूती दिखी।
★ लातूर दाल मंडी में तुवर फटका ₹10,100 तक जा पहुँचा।
★ गुलबर्गा में तुवर ₹100 मजबूत होकर पिंक ₹6,300–6,700 और मारुति ₹6,700–7,000 तक पहुँचा।
★ ललितपुर से भी मटर मिल क्वालिटी ₹2,950 (+50) और पोलिश ₹3,125 (+25) तक पहुँचा, आवक 500–600 क्विंटल रही।
★ आई-ग्रेन का मानना है कि अगर बाजारों को अगले 2 दिनों का समर्थन मिला या यही भाव स्थिर रहे तो कीमतों में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
★ तुवर, मूंग और उड़द पर लगातार हो रही बारिश से आगामी दिनों में कीमतों में और वृद्धि के आसार बनते दिख रहे हैं।