दक्षिण भारत में बारिश की स्तिथि और खरीफ फसलों पर उसका असर

22-Aug-2025 09:24 AM

दक्षिण भारत में बारिश की स्तिथि और खरीफ फसलों पर उसका असर
★ पिछले 2 सप्ताह में दक्षिण भारत में भारी बारिश होने से मानसून सामान्य से अधिक में बदला।
★ मौसम विभाग ने अगस्त से सितम्बर तक दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की सम्भावना जताई।
★ मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त तक बारिश 19% कम थी, 5-13 अगस्त में 41% अधिक व 14-15 अगस्त में 95% अधिक दर्ज की गयी।
★ तेलंगाना में खरीफ फसलों का रकबा 20% बढ़ा, आंध्र प्रदेश में गत वर्ष से अधिक व कनार्टक में भी गत वर्ष से अधिक बिजाई दर्ज की गयी।
★ कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश होने से दलहन फसलों को मामूली नुकसान लेकिन अन्य फसल जैसे की धान, मक्का, सोया में फ़िलहाल नुकसान नहीं।
★ कुल मिलाकर दक्षिण भारत में अब तक अच्छी बारिश देखी गयी।
★ सभी फसलों में फूल व दाना लगना शुरू, अब अगर बारिश होती है तो उत्पादकता पर असर पड़ सकता है। अब फसलों को और बारिश की जरुरत नहीं।