दक्षिण कोरिया: तिल खरीद टेंडर
06-Mar-2025 01:28 PM
दक्षिण कोरिया: तिल खरीद टेंडर
★ दक्षिण कोरिया ने 10,000 मीट्रिक टन मानक गुणवत्ता वाले तिल की खरीद के लिए निविदा जारी की।
★ यह मात्रा दो भागों में विभाजित की गई है जो प्रत्येकमें 5,000 मीट्रिक टन होगा।
★ पहला लॉट 11 अप्रैल 2025 तक बुसान और दूसरा लॉट 9 मई 2025 तक बुसान पहुँचना चाहिए।
★ टेंडर तिथि 4 मार्च 2025 राखी गई।
★ इस निविदा में प्रमुख निर्यातक देशों जैसे भारत, नाइजीरिया, सूडान, इथियोपिया और म्यांमार भागीदारी लेंगे।
★ भारत ने पिछले वर्ष दक्षिण कोरिया के तिल निविदाओं में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल की थी और हाल ही में जारी 12,000 मीट्रिक टन की निविदा में भी भारत ने 25% हिस्सेदारी प्राप्त की।
★ दक्षिण कोरिया का तिल आयात 2024 में 26% बढ़कर 90,460 मीट्रिक टन हो गया, जबकि 2023 में यह 71,595 मीट्रिक टन था।
★ औसत आयात मूल्य 2023 में 2,258 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन से घटकर 2024 में 2,150 अमेरिकी डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया।
★ चीन, जो शीर्ष आपूर्तिकर्ता था की आपूर्ति में 23% घटी , जबकि भारत की आपूर्ति में 23% की वृद्धि हुई, जो 17,613 मीट्रिक टन से बढ़कर 21,664 मीट्रिक टन पहुंची। मंडियों में तिल के भाव कम होने से आगामी टेंडर में भी भारत से अच्छे निर्यात की उम्मीद, जिससे कीमतों को मिल सकता है सपोर्ट।
