दक्षिण-पश्चिम मानसून 4-5 दिनों में केरल पहुंचेगा: IMD की भविष्यवाणी

20-May-2025 02:37 PM

दक्षिण-पश्चिम मानसून 4-5 दिनों में केरल पहुंचेगा: IMD की भविष्यवाणी
★ एल नीनो खतरे की नहीं आशंका; हो सकती ही अच्छी बारिश। 
★ दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अगर अगले 4-5 दिनों में पहुंचा तो यह सामान्य समय (1 जून) से पहले और हाल के वर्षों में सबसे जल्दी होगा।
★ इससे पहले IMD ने अनुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंचेगा।
~~~~~~~~~~~
पिछले वर्षों में मानसून आगमन की तिथियाँ इस प्रकार रहीं:
★ 2024: 30 मई, 2023: 8 जून, 2022: 29 मई, 2021: 3 जून और 2020: 1 जून
★ मानसून केरल से शुरू होकर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है और 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी से 15 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो सकता है। 
★ मानसून जल्दी आया तो खरीफ बिजाई की रफ़्तार बढ़ सकती है।