News Capsule/न्यूज कैप्सूल: दालों के आयात पर शुल्क बढ़ाने और पीली मटर पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश – CACP की सरकार को सलाह

03-Oct-2025 10:03 AM

दालों के आयात पर शुल्क बढ़ाने और पीली मटर पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश – CACP की सरकार को सलाह
★ कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP), जो फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की सिफारिश करता है, ने सरकार से दालों के आयात पर सख्ती बरतने की मांग की है।
★ आयोग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चना और मसूर जैसे दलहनों पर आयात शुल्क बढ़ाने और पीली मटर के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
★ यह सुझाव आयोग की हालिया रिपोर्ट प्राइस पॉलिसी फॉर रबी क्रॉप्स: मार्केटिंग सीज़न 2026-27 में दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा बार-बार दलहनों के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देने से घरेलू बाजार में दाम गिर रहे हैं, जिससे किसानों को वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा।
★ रिपोर्ट में इस नीति विरोधाभास में कहा गया कि जहां एक ओर सरकार आत्मनिर्भरता का लक्ष्य रखती है, वहीं दूसरी ओर सस्ती आयातित दालों से घरेलू उत्पादन पर असर पड़ता है।
★ वर्तमान में सरकार ने पीली मटर, तूर और उड़द के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति 31 मार्च 2026 तक दी है, जबकि चना और मसूर पर 10% आयात शुल्क वित्त वर्ष 2025-26 तक लागू रहेगा।
★ दिसंबर 2023 से अब तक 35 लाख टन से अधिक पीली मटर का आयात हो चुका है। 
★ 2020-21 से 2024-25 के बीच दालों की आयात निर्भरता 9% से बढ़कर 23.1% हो गई है।
★ देश की कई संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों बार-बार दलहनों के आयात नियमों में बदलाव की मांग कर रही हैं।