दालों के दाम में गिरावट: उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत, किसानों की चिंता बढ़ी

11-Jul-2025 10:35 AM

दालों के दाम में गिरावट: उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत, किसानों की चिंता बढ़ी
★ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (मूल्य निगरानी प्रभाग) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पांच प्रमुख दालों की औसत खुदरा कीमतों में बीते एक वर्ष और एक महीने दोनों की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है।
आंकड़े (₹ प्रति किलोग्राम): 10 जुलाई 2025 को
चना दाल: ₹86.06 (1 साल पहले ₹89.31, -3.64%)
अरहर/तूर दाल: ₹120.82 (1 साल पहले ₹168.39, -28.25%)
उड़द दाल: ₹115.43 (1 साल पहले ₹127.64, -9.57%)
मूंग दाल: ₹110.9 (1 साल पहले ₹118.87, -6.70%)
मसूर दाल: ₹88.26 (1 साल पहले ₹94.09, -6.20%)
एक माह की तुलना में बदलाव:
★ सभी प्रमुख दालों के दाम में हल्की गिरावट देखी गई है। केवल मसूर दाल में मामूली बढ़ोतरी (0.18%) दर्ज की गई।
★ इस गिरावट से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन किसानों की आमदनी पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। 
★ यदि यह मूल्य प्रवृत्ति जारी रही, तो खरीफ सीजन में दालों की बुवाई पर असर पड़ सकता है।
★ बाजार में संतुलन बनाए रखने के लिए जल्द हस्तक्षेप करने की जरूरत।