दलहन बिजाई के आ रहे हैं आश्चर्यजनक आंकड़े

08-Jul-2025 08:49 AM

दलहन बिजाई के आ रहे हैं आश्चर्यजनक आंकड़े
★ तुवर बिजाई 4 जुलाई तक गत वर्ष से 2 लाख हेक्टेयर घटकर 16.47, उड़द की 25 हजार हेक्टेयर बढ़कर 5.27 लाख हेक्टेयर, मूंग की 9.85 लाख हेक्टेयर उछलकर 16.58 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ गत वर्ष मूंग की बिजाई 6.73 लाख हेक्टेयर में हुई थी। लगता है कि कुछ राज्यों में अभी मूंग के आकड़े पर्याप रूप से नही दिए गये।
★ राजस्थान में बिजाई 4 जुलाई तक 13.54 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी जो गत इस वर्ष 2.46 लाख हेक्टेयर थी।
★ आकड़े बढ़ने का दूसरा कारण इस वर्ष मानसून गत वर्ष के मुकाबले समय से पहले आया तो बिजाई बढ़नी संभावित परन्तु आश्चर्य वाली बात है कि बिजाई अधिक होने के बावजूद तुवर का एरिया घट रहा है।
★ इसमें कोई दोराय नहीं कि घटते भावों के कारण तुवर में किसानों की दिलचस्पी कम हो सकती है।
★ असल आकड़े 15-20 दिन बाद ही आने शुरू होंगे जब मानसून की वापसी शुरू होगी।