दिल्ली में कैट द्वारा आयोजित अभिनव कार्यक्रम रहा पूरी तरह सफल
02-May-2025 07:36 PM
नई दिल्ली। एक अग्रणी व्यापारिक संस्था- कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) द्वारा आज यानी 2 मई 2025 को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में एक अभिनव, शानदार एवं यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें तमाम प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश के सभी सांसद, दिल्ली सरकार के सभी मंत्रीगण तथा दिल्ली नगर निगम के महापौर एवं उप महापौर भी उपस्थित थे।
इन सभी महानुभावों का हार्दिक अभिनंदन किया गया और फिर दिल्ली में व्यापारिक गतिविधियों तथा राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली प्रदेश) की अर्थ व्यवस्था में परिचर्चा हुई।
इस विशिष्ट आयोजन में दिल्ली के खास-खास व्यापारी नेताओं, उद्योगपतियों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ही आमंत्रित किया गया था जिसमें आई ग्रेन इंडिया भी शामिल था जिसे अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
दिल्ली की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में व्यापारिक समुदाय का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान रहता है इसलिए सरकार को उसके हितों का ध्यान रखना पड़ता है। कार्यक्रम में इस विषय पर गहन संवाद हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने की। इस कार्यक्रम में विपिन आहूजा, आशीष ग्रोवर, देवराज बवेजा तथा पुनीत सिंघल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध फर्म- जिंदल ओवरसीज के प्रदीप जिंदल कैट की दिल्ली शाखा का वाइस प्रेजिडेंट (उपाध्यक्ष) चुना गया और उन्होंने इस पद की शपथ भी ली।
