देसी चना: कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
14-Aug-2025 08:39 AM
देसी चना: कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
★ 15 दिन पहले चना की कीमतों में देखी गयी थी तेजी परन्तु ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली करने से कीमतों में गिरावट आई।
★ देसी चना व बेसन की डिमांड अब धीरे-धीरे निकल रही है साथ ही विदेशों से देसी चना का आयात प्रदर्शन कम रहा।
★ जुलाई में बेहद कम मात्रा में चना आयात हुआ।
★ अक्टूबर से ऑस्ट्रलिया की नई फसल भारतीय बाजारों में आने लगेगी।
★ तब तक देसी व आयातित चना की खपत बढ़ेगी, यानी डिमांड निकलेगी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है की अक्टूबर तक चना की कीमतों में तेजी की प्रबल सम्भावना बन रही है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
