देसी चना प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट

18-Aug-2025 12:33 PM

देसी चना प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट
★ पिछले 5 वर्षों में देसी चना बाजार ने उतार-चढ़ाव के बावजूद समग्र रूप से मजबूती दिखाई है। दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बीकानेर जैसी प्रमुख मंडियों में कीमतें लगातार ऊपर की ओर रुझान दर्शा रही हैं।
★ 2020 में लगभग ₹4,000–₹4,200 प्रति क्विंटल से शुरू हुई कीमतें 2023 तक लगातार बढ़ीं और ₹6,000+ स्तर तक पहुंचीं।
★ 2024 के मध्य में कीमतें ₹7,000 प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंचीं, लेकिन आयात खुलने और विदेशी चने की उपलब्धता बढ़ने से बाजार पर दबाव बना और दरों में गिरावट आई।
★ कीमतें धीरे-धीरे नीचे आकर ₹5,800–₹6,000 प्रति क्विंटल के स्तर तक सिमट गईं।
★ 2025 के वर्तमान में त्योहारी सीजन की मांग और आयात में कमी के कारण बाजार में फिर से मजबूती देखने को मिल रही है।
★ अगस्त 2025 तक भाव ₹6,200–₹6,400 प्रति क्विंटल के आसपास पहुंचे।
★ मुनाफावसूली बिक्री से कीमतें कुछ हद तक घटकर स्थिर हो सकती हैं।
★ अक्टूबर तक आयात में इसी प्रकार की गिरावट दिख सकती है।
★ 2024 में आयात खुलने से आई गिरावट के बाद अब देसी चना की कीमतें फिर से ऊपर जा रही हैं। त्योहारी सीजन की मजबूत मांग और कम आयात के कारण बाजार का रुख आने वाले समय में अक्टूबर तक और भी मजबूत और स्थिर रहने की संभावना है।